मुंबई एयरपोर्ट: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती पर चर्चा, मंत्रालय ने पूछा- एयरलाइंस की योजना क्या है?

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर परिचालन स्थानांतरित करने के लिए हवाईअड्डा संचालक को अपनी योजना सौंपने को कहा है। मंत्रालय ने इस प्रक्रिया को कुछ सप्ताह आगे बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा है।

सूत्रों के अनुसार, एयरलाइंस और हवाईअड्डा संचालक के साथ अगली बैठक 13 अक्तूबर को होगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में मुंबई हवाईअड्डे से नवी मुंबई हवाईअड्डे पर यात्रियों और उड़ानों के स्थानांतरण की विस्तृत योजना को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी। इसके बाद अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में एक और बैठक प्रस्तावित है। इसमें स्थानांतरण की अंतिम योजना पर चर्चा की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *