Newsroom v0.4 Live Publishing TestNewsroom v0.4 Live Publishing Test Newsroom v0.4 Live Publishing Test Newsroom v0.4 Live Publishing Test Newsroom v0.4 Live Publishing Test Newsroom v0.4 Live Publishing Test Newsroom v0.4 Live Publishing Test Newsroom v0.4 Live Publishing Test Newsroom v0.4 Live Publishing Test Newsroom v0.4 Live Publishing Test Newsroom v0.4 Live Publishing Test Newsroom v0.4 Live Publishing Test Newsroom v0.4 Live Publishing Test Newsroom v0.4 Live Publishing Test Newsroom v0.4 Live Publishing Test Newsroom v0.4 Live Publishing Test Newsroom v0.4 Live Publishing Test Newsroom v0.4 Live Publishing Test Newsroom v0.4 Live Publishing Test
Category: देश
-

Newsroom v0.4 Live Publishing Test
-

टेनिस: यानिक सिनर के सीजन पर लगा ब्रेक, क्या चोट ने बढ़ाई नंबर-1 खिलाड़ी की मुश्किल? जानिए
इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी और विश्व नंबर-1 यानिक सिनर ने घुटने की चोट के कारण 2026 सीजन को समय से पहले खत्म करने का फैसला किया है। सिनर जुलाई से इस चोट से जूझ रहे हैं और अब उन्होंने अपने घुटने के इलाज पर ध्यान देने का फैसला किया है। सिनर ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के साथ चर्चा के बाद उन्होंने घुटने के लिए इलाज का एक कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके चलते 2026 का उनका सीजन आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है।
देशभर में लोग अपने हक़ के लिए लड़ रहे हैं – और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं। Gen Z, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएँ – हर संघर्ष की अपनी कहानी है। पर जो आवाज़ अकेली उठती है, वो अक्सर दब जाती है। ‘सत्याग्रह’ इन्हीं आवाज़ों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है। बापू ने यही सिखाया था – सच सबसे बड़ा हथियार है। पर उससे भी बड़ा हथियार है, एकता में सच के साथ खड़े होना। अगर आप भी किसी अन्याय से लड़ रहे हैं – अपनी कहानी भेजिए। दो मिनट लगेंगे। आपकी कहानी नक्शे पर आएगी। आप देखेंगे कि आपकी तरह और कौन-कौन लड़ रहा है। और मैं जो कर सकता हूँ, करूँगा – संसद में, सड़क पर, खत लिखकर, जहां भी मेरी ज़रूरत हो वहां आपके साथ खड़े होकर – नेता विपक्ष के रूप में ये मेरी ज़िम्मेदारी है। अपने सत्याग्रह को कहानी मुझे यहां बताएं 👉 https://t.co/hJ8iARr5La
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 3, 2026प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने अभिनय और किरदारों से उन्होंने भारतीय सिनेमा पर और दर्शकों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है। इस पीड़ा के समय में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिजनों, मित्रों और समर्थकों के साथ हैं। https://t.co/viL4KsVYhI
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 8, 2026 -

आलिया भट्ट: एक्ट्रेस ने दोस्तों के साथ बिताया क्वालिटी टाइम, वेकेशन की तस्वीरों में दिखी खूबसूरत बॉन्डिंग
Alia Bhatt: आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लव एंड वार को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ वेकेशन मनाने पहुंचीं थी। ट्रिप की खूबसूरत तस्वीरें उनकी दोस्त ने शेयर की हैं।
आलिया भट्ट इन दिनों काम से ब्रेक लेकर दोस्तों के साथ वेकेशन एंजॉय करती नजर आईं। उनकी दोस्त आकांक्षा रंजन ने सोशल मीडिया पर इस ट्रिप की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें आलिया और उनके दोस्त मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। -

मुंबई एयरपोर्ट: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती पर चर्चा, मंत्रालय ने पूछा- एयरलाइंस की योजना क्या है?
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर परिचालन स्थानांतरित करने के लिए हवाईअड्डा संचालक को अपनी योजना सौंपने को कहा है। मंत्रालय ने इस प्रक्रिया को कुछ सप्ताह आगे बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा है।
सूत्रों के अनुसार, एयरलाइंस और हवाईअड्डा संचालक के साथ अगली बैठक 13 अक्तूबर को होगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में मुंबई हवाईअड्डे से नवी मुंबई हवाईअड्डे पर यात्रियों और उड़ानों के स्थानांतरण की विस्तृत योजना को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी। इसके बाद अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में एक और बैठक प्रस्तावित है। इसमें स्थानांतरण की अंतिम योजना पर चर्चा की जाएगी।
-

यूपी: 1 नवंबर से अस्पताल फार्मेसियों में सार्वजनिक होगी दवाओं की खरीद-बिक्री कीमत, दिए गए निर्देश
मरीजों को दवाओं की कीमतों को लेकर अधिक पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग ने सभी रिटेल फार्मेसियों को अपनी पब्लिक वेबसाइट तैयार करने और उस पर फार्मेसी से जुड़ी जरूरी सूचनाएं सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अस्पताल परिसरों में संचालित फार्मेसियों को मरीजों के हित में दवाओं की खरीद दर और बिक्री दर के आधार पर मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यवस्था का क्रियान्वयन 1 नवंबर से अपेक्षित है।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रोशन जैकब की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि पूर्व में जारी कार्यालय आदेश के तहत सभी रिटेल फार्मेसियों को अपनी एक सार्वजनिक वेबसाइट बनाते हुए उस पर लाइसेंस संख्या, नियुक्त फार्मासिस्ट, लाइसेंसी परिसर तथा स्टॉक संबंधी विवरण प्रदर्शित करना होगा। वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को साप्ताहिक रूप से अपडेट भी करना होगा।
-

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे नए वायुसेना प्रमुख: 31 अक्तूबर को संभालेंगे जिम्मेदारी, क्यों अहम है कार्यकाल?
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 31 अक्तूबर 2026 की दोपहर से वायुसेना प्रमुख का पद संभालेंगे और 31 दिसंबर 2028 तक इस पद पर रहेंगे। राष्ट्रपति ने एयर मार्शल दीक्षित की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
एयर मार्शल दीक्षित वर्तमान में वायुसेना के उप प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने एक जुलाई 2026 को यह जिम्मेदारी संभाली थी। वह एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का स्थान लेंगे, जो 30 सितंबर 2024 को वायुसेना प्रमुख बने थे और 31 अक्तूबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे।
एयर मार्शल दीक्षित को स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस और वायुसेना की अन्य स्वदेशी विमान परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका के लिए जाना जाता है। उनकी नियुक्ति से वायुसेना में आत्मनिर्भरता पर जोर और बढ़ने की उम्मीद है।